एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026

झारखंड में बोकारो पुलिस को मिलीं 53 जीपीएस युक्त मोटरसाइकिलें, गश्त व्यवस्था होगी मजबूत

बोकारो, 13 अक्टूबर (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय से प्राप्त 53 मोटरसाइकिलों का वितरण पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने विभिन्न थानों और पुलिस पदाधिकारियों के बीच किया। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि सभी मोटरसाइकिलें जीपीएस और सायरन से लैस हैं। इनके मूवमेंट की निगरानी वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी। नई मोटरसाइकिलों से संकरी गलियों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पहुंच आसान होगी। इससे नियमित गश्त, निगरानी और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड पुलिस मोटरसाइकिल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/10/26 16:50
पिछला अपडेट
13/10/26 16:50
स्थान
India