एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 21, 2026

झारखंड के साहिबगंज जिले में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन

साहिबगंज, 21 अक्टूबर (वार्ता) झारखंड के साहिबगंज जिले में पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी अमित कुमार सिंह ने देश की सुरक्षा और कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने भी शहीदों को नमन किया तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों के बलिदान और देश की सुरक्षा में उनके योगदान को याद किया गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड पुलिस स्मरण दिवस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/10/26 08:51
पिछला अपडेट
21/10/26 08:51
स्थान
India