एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 20, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
रांची में भाजपा के कई नेताओं समेत सैकड़ों लोगों ने थामा राजद का दामन
प्रकाशित तिथि: 20/09/26 14:09
India
रांची, 20 सितंबर (वार्ता) झारखंड प्रदेश राजद की ओर से रविवार को धुर्वा बस स्टैंड के समीप बौद्ध मंदिर-अंबेडकर परिसर में मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने की। इस दौरान धुर्वा भाजपा मंडल और जगरनाथपुर मंडल से जुड़े कई नेताओं समेत सैकड़ों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में धुर्वा की वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरोज पांडेय के अलावा रीमा कुमारी, रिंकी देवी, शशि देवी, प्रेमनाथ राय, धर्मवीर यादव, आलोक कुमार, अर्जुन दास, सौरभ कुमार और जगरनाथपुर मंडल से नैना देवी, बासमती देवी, रिंकी यादव, राजमती देवी, चंदा…