एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, November 4, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
रामगढ़ जिले के आठ मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 के पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
प्रकाशित तिथि: 04/11/26 11:49
India
रामगढ़, 04 नवंबर (वार्ता) झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज राज्यभर के मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ एवं बीएलए-2 के पांचवे बैठक तथा चुनाव पाठशाला कार्यक्रम के तहत रामगढ़ जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 94, 95, 121, 122, 123, 125, 126 एवं 127 सहित कुल आठ मतदान केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एसआईआर के तहत मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग करें। इसके साथ-साथ सक्षम पदाधिकारियों के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र एवं वंशावली उपलब्ध कराने तथा…