एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
देश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इस दिशा में एकल अभियान महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है: राज्यपाल
प्रकाशित तिथि: 14/10/26 14:23
India
रांची, 14 अक्टूबर (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रामगढ़ जिलान्तर्गत राजाबेड़ा, ईचापुरी एवं बरतुआ स्थित एकल अभियान के अंतर्गत संचालित एकल विद्यालयों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों से संवाद कर विद्यालयों की गतिविधियों, बच्चों की शिक्षा तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। श्री गंगवार ने कहा कि देश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इस दिशा में एकल अभियान महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है। विशेषकर दूरस्थ एवं कम आबादी वाले क्षेत्रों में, जहाँ सरकारी विद्यालयों की उपलब्धता चुनौतीपूर्ण है, एकल विद्यालय शिक्षा की पहुँच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका…