एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 16, 2026

सारण में बिजली का करंट लगने से बच्चे की मौत

छपरा, 16 सितंबर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि डीह छपिया गांव निवासी संतोष राम का पुत्र शिवम कुमार (07) घर के समीप खेल रहा था। इसी दौरान वह वहां लगे विद्युत तार के संपर्क में आ गया। परिजन उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना करंट मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/09/26 04:28
पिछला अपडेट
16/09/26 04:28
स्थान
India