एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 10, 2026

जमुई : आग लगने से चार घर जलकर नष्ट

जमुई, 03 अप्रैल (वार्ता) बिहार में जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड में शुक्रवार को आग लगने से चार घर जलकर नष्ट हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खिलाड़ी पंचायत के आदिवासी टोला में आज एक घर में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गयी।देखते ही देखते आग ने आसपास के तीन घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब पांच लाख रूपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी।

सं.प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना घर जले
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/04/26 00:00
पिछला अपडेट
03/04/26 00:00
स्थान
India