एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 10, 2026

सारण में ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत

छपरा, 10 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के सारण जिले में छपरा ग्रामीण-सोनपुर रेलखंड पर नयागांव स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई।रेल पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सोनपुर रेल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
84
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना महिला मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/10/26 05:19
पिछला अपडेट
10/10/26 05:19
स्थान
India