एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार के उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 30 अक्टूबर तक आवेदन
प्रकाशित तिथि: 14/10/26 15:15
India
पटना, 14 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के कारीगरों, उद्यमियों और उत्पादकों को 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में अपने उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उद्योग विभाग ने इस मेले में भागीदारी के लिए पात्र कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों तथा उत्पादकों से 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। उद्योग विभाग, बिहार सरकार की ओर से बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के माध्यम से यह पहल की गई है। इसका उद्देश्य बिहार की समृद्ध कला-संस्कृति, पारंपरिक शिल्पकला और स्थानीय उद्यमिता से जुड़े विशिष्ट उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना तथा राज्य के स्थानीय उद्यमों को…