एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026

लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली उन्नत जीवन रक्षक एंबुलेंस की सुविधा

रायपुर, 14 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार से उन्नत जीवन रक्षक प्रणाली (एएलएस) से लैस 108 एंबुलेंस सेवा शुरू हो गई। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की घोषणा के महज 12 घंटे के भीतर एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। मंत्री राजवाड़े ने सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सुविधा से लटोरी सहित आसपास के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के गंभीर मरीजों तथा…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ एंबुलेंस सुविधा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/10/26 15:20
पिछला अपडेट
14/10/26 15:20
स्थान
India