एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
उच्चेश्वर नाथ धाम का होगा कायाकल्प, इको-टूरिज्म विकास को 26.31 करोड़ की स्वीकृति
प्रकाशित तिथि: 25/04/26 00:00
India
पटना, 25 अप्रैल (वार्ता) खड़गपुर वन प्रक्षेत्र अंतर्गत टेटिया बम्बर प्रखंड के देवघरा स्थित श्री उच्चेश्वर नाथ धाम में इको-टूरिज्म विकास कार्य के लिए कुल 26,31,45,418 रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उच्चेश्वर नाथ धाम शिव सर्किट के प्रमुख मंदिरों में शामिल है। इस सर्किट में अजगेवीनाथ धाम, ढ़ोल पहाड़ी, रंगनाथ धाम, उच्चेश्वर नाथ धाम तथा बाबा बैद्यनाथ धाम शामिल हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर महाभारत काल से स्थापित माना जाता है और इसका संबंध अर्जुन के गांडीव तथा भीम के विवाह जैसी पौराणिक घटनाओं से जोड़ा जाता है। योजना के तहत विवाह मंडप, हवन कुंड, पार्किंग,…