एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 19, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
महिलाओं का सशक्तीकरण तभी स्थायी रूप से प्रभावी होगा, जब वे अपने समूह और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी : ऋचा
प्रकाशित तिथि: 19/09/26 13:18
India
दरभंगा, 19 सितंबर (वार्ता) जीविका, दरभंगा के जिला परियोजना प्रबंधक, ऋचा गार्गी ने कहा कि जीविका से जुड़ी महिलाएं केवल बचत और ऋण की गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक नेतृत्व की दिशा में भी लगातार आगे बढ़ रही हैं।ऋचा गार्गी ने कहा कि जीविका से जुड़ने के बाद अनेक दीदियों ने छोटे-छोटे आजीविका कार्यों की शुरुआत कर उन्हें धीरे-धीरे विस्तार दिया है। इससे न केवल उनकी व्यक्तिगत आय में वृद्धि हुई है, बल्कि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने, बच्चों की शिक्षा और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में…