एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पूर्वी चंपारण में एलपीजी आपूर्ति सामान्य: सात दिनों में 1.27 लाख बुकिंग, 79 हजार से अधिक आपूर्ति
प्रकाशित तिथि: 07/04/26 00:00
India
मोतिहारी, 07 अप्रैल (वार्ता) बिहार में पूर्वी चंपारण जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारू बताई गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, 07 अप्रैल 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों में इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के माध्यम से पर्याप्त गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले में कुल 115 गैस एजेंसियां सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और उपभोक्ताओं तक होम डिलीवरी के माध्यम से गैस पहुंचा रही हैं। 01 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 के बीच कुल 1,27,888 गैस बुकिंग दर्ज की गई, जबकि 79,948 उपभोक्ताओं को…