एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, November 7, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छठ महापर्व पर घाटों का लिया जायजा
प्रकाशित तिथि: 07/11/26 16:12
India
शिवहर, 07 नवम्बर (वार्ता)आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुविधाओं को लेकर जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी एवं पुलिस अधीक्षक मो मोहिबुल्लाह अंसारी ने जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण छठ घाटों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पछियारी पोखर, सरसौला मठ पोखर, हाता चमनपुर, गौरी शंकर मठ, देकुली धाम, डूबबा घाट, बेलवा घाट एवं पिपराही पुल घाट सहित अन्य महत्वपूर्ण घाटों पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया। पदाधिकारीद्वय ने घाटों की साफ-सफाई, पहुँच पथ, जलस्तर, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।…