एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 19, 2026

जमाबंदी सुधार अभियान पर मुख्यालय की सीधी नजर, 16 अधिकारी 32 अंचलों में औचक जांच को पहुंचे

पटना, 19 सितंबर (वार्ता)राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमाबंदी सुधार एवं उत्तराधिकार नामांतरण विशेष अभियान को मिशन मोड में लागू करने के लिए निगरानी तेज कर दी है। सचिव जय सिंह की लगातार मॉनिटरिंग के बीच शनिवार को विभागीय मुख्यालय से 16 पदाधिकारियों को राज्य के 16 जिलों के 32 अंचलों में औचक निरीक्षण के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने अंचल कार्यालयों में पहुंचकर ऑनलाइन सेवाओं, अभिलेखागार के रखरखाव और 45 दिवसीय विशेष अभियान की प्रगति की जमीनी पड़ताल की। विभाग का स्पष्ट उद्देश्य है कि अभियान केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू हो।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार जमाबंदी सुधार अभियान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/09/26 09:12
पिछला अपडेट
19/09/26 09:12
स्थान
India