एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 28, 2026

जमीन विवाद मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

बेतिया, 28 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के मढ़िया वार्ड संख्या 11 में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल 60 वर्षीय लक्ष्मी चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी साहेब पासवान को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन कट्ठा जमीन को लेकर लक्ष्मी चौधरी और दूसरे पक्ष के बीच करीब ढाई साल से विवाद चल रहा था। न्यायालय का फैसला लक्ष्मी चौधरी के पक्ष में आने के बाद प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें विवादित जमीन पर दखल-कब्जा दिलाया था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार जमीन विवाद घायल मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/10/26 04:01
पिछला अपडेट
28/10/26 04:01
स्थान
India