एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
ग्रीनफिल्ड सैटेलाईट टाउनशिप के विकास के लिये पटना जिले के नौ प्रखंडों के कुल 275 मौजें में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक
प्रकाशित तिथि: 29/04/26 00:00
India
पटना, 29 अप्रैल (वार्ता) बिहार नगर विकास एवं आवास विभाग ने सुनियोजित शहरीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रीनफिल्ड सैटेलाईट टाउनशिप के विकास के लिये पटना जिले के नौ प्रखंडों के कुल 275 मौजें में जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण और उसपर किसी भी प्रकार के नव निर्माण पर रोक लगा दी है। विभाग की ओर से जारी इस निदेश के अनुपालन के लिये पटना के जिलाधिकारी, डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय टाउनशिप चयन समिति की बैठक की गई। इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक,अपर समाहर्ता राजस्व, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, सभी संबंधित…