एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 27, 2026

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से जयप्रकाश विश्वविद्यालय के निजी सुरक्षाकर्मी की मौत

छपरा, 27 सितम्बर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से जयप्रकाश विश्वविद्यालय के एक निजी सुरक्षाकर्मी की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि खैरा थाना क्षेत्र के बड़ा तकिया गांव निवासी रामजीत प्रसाद (48) जयप्रकाश विश्वविद्यालय में निजी सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था। शनिवार देर रात वह साइकिल से अपने घर से ड्यूटी के लिए विश्वविद्यालय आ रहा था। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला चौक के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी और…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार दुर्घटना सुरक्षाकर्मी मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/09/26 06:54
पिछला अपडेट
27/09/26 06:54
स्थान
India