एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, November 6, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
धनतेरस के अवसर पर भारतीय नृत्य कला मंदिर में सजी संगीत की सुरमयी शाम, लोकगीतों एवं भजनों ने बांधा समां
प्रकाशित तिथि: 06/11/26 15:53
India
पटना, 06 नवंबर (वार्ता)धनत्रयोदशी (धनतेरस) के शुभ अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा भारतीय नृत्य कला मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय नृत्य कला मंदिर, पटना के कॉन्सर्ट हॉल में 'शुक्रगुलजार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या में गीत, भजन, गजल एवं लोकसंगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उत्सवी माहौल को और भी जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भारतीय नृत्य कला मंदिर की प्रशासी पदाधिकारी श्रीमती वंदना सिन्हा, सुश्री ऐश्वर्या पाठक एवं धर्मेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री ऐश्वर्या पाठक की सुमधुर गीत, भजन एवं गजल…