एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
छठ महापर्व 2026: नकटा दियारा से दीदारगंज तक 92 गंगा घाटों और 82 तालाबों-पोखरों पर होगी अर्घ्य की व्यवस्था
प्रकाशित तिथि: 29/10/26 13:17
India
पटना, 29 अक्टूबर (वार्ता)छठ महापर्व के अवसर पर पटना नगर निगम की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। नकटा दियारा से दीदारगंज बालू घाट तक कुल 92 गंगा घाटों और 82 स्थायी एवं अस्थायी तालाबों, पोखरों तथा पार्कों में छठ व्रतियों के लिए अर्घ्य की व्यवस्था की जा रही है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त घाटों, सीढ़ियों एवं संपर्क पथों की मरम्मत के साथ घाटों के समतलीकरण, पहुंच पथ निर्माण, पार्किंग, बैरिकेडिंग, शौचालय, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था और यात्री शेड सहित आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने का कार्य…