एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
स्नातक-शिक्षक निर्वाचन: मतदान और मतगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
प्रकाशित तिथि: 15/10/26 15:29
India
पटना, 15 अक्टूबर (वार्ता) बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत मतदान और मतगणना की प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के कार्यालय के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चुनाव आयोग की तरफ से आज जारी सूचना के अनुसार इसमें संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा कौशल कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, बक्सर रिची पांडेय सहित सहायक निर्वाची पदाधिकारी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, उप निर्वाचन…