एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 10, 2026

नेपाली ट्रेन का परिचालन 03 मार्च से 05 मार्च तक रहेगा बंद

मधुबनी, 27 फरवरी(वार्ता) पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में आगामी 05 मार्च को होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर बिहार में मधुबनी जिला के जयनगर से जनकपुर नेपाल के बीच चलने वाली नेपाली ट्रेन का परिचालन 03 से 05 मार्च तक बंद रहेगा ।
नेपाल रेलवे कंपनी द्वारा इस संबंध में सूचना जारी किया गया है। जारी सूचना के अनुसार नेपाल में होने वाले आम चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। इसी को लेकर भारत-नेपाल के बीच जयनगर-जनकपुर चलने वाली ट्रेन के परिचालन को 03 मार्च से 05 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार नेपाली ट्रेन परिचालन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/02/26 00:00
पिछला अपडेट
27/02/26 00:00
स्थान
India