एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 3, 2026

भारत-नेपाल सीमा पर 5.62 करोड़ की चरस बरामद, नेपाली तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी, 03 अक्टूबर (वार्ता) बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने 11.246 किलोग्राम चरस बरामद कर एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है।इस कार्रवाई में जब्त चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5.62 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से मैत्री पुल के रास्ते मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप रक्सौल लाई जा रही है। सूचना के आधार पर रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार आनंद के नेतृत्व में…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार नेपाल सीमा चरस बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/10/26 13:53
पिछला अपडेट
03/10/26 13:53
स्थान
India