एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पटना से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
प्रकाशित तिथि: 14/10/26 12:52
India
पटना, 14 अक्टूबर (वार्ता)पटना एवं आसपास में परिवहन सुविधा अब और बेहतर होगी। केंद्र की ओर से बिहार को 27 नई पीएम ई-बसें मिल गई हैं। इसके साथ ही राज्य में पीएम ई-बसों की कुल संख्या 52 हो गई है। पहले से 25 बसों का परिचालन पटना और आसपास के इलाकों में किया जा रहा था। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के अनुसार, नई ई-बसों को पटना शहर से बाहर के रूटों पर भी संचालित किया जाएगा। इनमें मनेर, जानीपुर, हाजीपुर, नौबतपुर, जंदाहा, बिक्रम और जगनपुरा आईएसबीटी शामिल हैं। निगम के तय रूट चार्ट के अनुसार, बिहटा-अम्हारा, दानापुर शिवाला…