एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 30, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
गोपालगंज में गंडक का तटबंध टूटा, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
प्रकाशित तिथि: 30/09/26 05:36
India
गोपालगंज, 30 सितंबर (वार्ता) बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के शीतलपुर गांव के पास गंडक नदी में पानी के भारी दबाव से मंगलवार देर रात तटबंध टूट गया। तटबंध टूटते ही नदी का पानी तेजी से निचले इलाकों में फैलने लगा, जिससे आसपास के कई गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। अचानक पानी फैलने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई है। सूत्रों ने आज यहां बताया कि तटबंध टूटने के बाद शीतलपुर के अलावा फैजुल्लाहपुर, खोमहारीपुर, सलेमपुर, नरवार, बहरामपुर, गंभारी के आधे हिस्से, बैकुंठपुर, चिउटाहा और बनौरा गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।…