एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
धान अधिप्राप्ति एवं गोदाम निर्माण में तेजी लाएं पदाधिकारी, 15 दिनों में सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें : राम कृपाल यादव
प्रकाशित तिथि: 09/10/26 13:17
India
पटना, 09 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध एवं कोसी प्रमंडल के सभी जिलों में सहकारिता विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में धान अधिप्राप्ति एवं चावल आपूर्ति, गोदाम निर्माण, बैंक मित्रों के माध्यम से माइक्रो एटीएम की डोरस्टेप सुविधा, पैक्सों में कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, पैक्स कम्प्यूटराइजेशन, किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण वितरण, सहकारी बैंकों की स्थिति तथा वेजफेड एवं प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित कार्यों के समयबद्ध निष्पादन तथा…