एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 10, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पश्चिम चंपारण में रोटरी क्लब ने 350 बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री
प्रकाशित तिथि: 10/10/26 09:02
India
बेतिया, 10 अक्टूबर (वार्ता) पश्चिमी चम्पारण जिले के नौतन प्रखंड की श्यामपुर कोटराहा पंचायत में शनिवार को रोटरी क्लब बेतिया टाउन की ओर से 350 बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल के तहत बाढ़ प्रभावित परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करायी गयीं। राहत सामग्री किट में साड़ी, टी-शर्ट, चूड़ा, मिठाई, चावल, बिस्किट, मोमबत्ती, प्लास्टिक शीट और ब्रेड सहित अन्य जरूरी सामान शामिल थे। राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने क्लब के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, सचिव अजय शर्मा और…