एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026

अमर शहीद अशफाकउल्ला खां का साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा : सम्राट

पटना, 22 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद अशफाकउल्ला खां की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अशफाकउल्ला खां का अदम्य साहस, देशप्रेम और सर्वोच्च बलिदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। श्री चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि अशफाकउल्ला खां ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग, साहस और देश के प्रति अटूट समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार सम्राट अशफाकउल्ला नमन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/10/26 05:41
पिछला अपडेट
22/10/26 05:41
स्थान
India