एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 19, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
राधाष्टमी प्रेम, करुणा और भक्ति का पावन पर्व : सम्राट
प्रकाशित तिथि: 19/09/26 05:22
India
पटना, 19 सितंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राधाष्टमी को प्रेम, करुणा और भक्ति का पावन पर्व बताते हुए प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और राधारानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, प्रेम एवं समृद्धि की कामना की है। श्री चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि "राधारानी जी की आराधना के पावन पर्व राधाष्टमी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।" उन्होंने कहा कि राधारानी प्रेम, करुणा और भक्ति की अधिष्ठात्री हैं। उन्होंने कामना की कि राधारानी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि का संचार हो।…