एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

पटना, 08 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। श्री चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र, जनहित और सामाजिक परिवर्तन के लिए श्री नारायण का संघर्ष एवं समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जयप्रकाश नारायण ने लोकतंत्र और सामाजिक परिवर्तन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार और संघर्ष आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार सम्राट लोकनायक नमन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/10/26 04:02
पिछला अपडेट
08/10/26 04:02
स्थान
India