एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 26, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने, होमवर्क करने और पढ़ाई में निरंतर मेहनत करने की सलाह दी
प्रकाशित तिथि: 26/09/26 12:57
India
पटना, 26 सितम्बर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को राजकीय मध्य विद्यालय रामजीचक, बाटागंज, दानापुर में निपुण पथ पढ़ना, लिखना एवं गणना की थीम पर आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम)-2026 में शामिल हुये।श्री चौधरी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से संवाद कर विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, पठन-पाठन की व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं परीक्षा परिणाम की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना, शिक्षकों की उपलब्धता एवं विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा विद्यालयों में आवश्यकतानुसार सुविधाओं का…