एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 16, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री ने मुंगेर तथा भागलपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, राहत कार्य का किया निरीक्षण
प्रकाशित तिथि: 16/09/26 14:54
India
पटना,16 सितम्बर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री-सह-ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुंगेर जिला के नवागढ़ी, शीतलपुर स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, सीताकुंड परिसर तथा भागलपुर जिला के भागलपुर पॉलिटेक्निक राहत शिविर में संचालित निःशुल्क बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने नवागढ़ी, शीतलपुर स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय परिसर में बनाए गए निबंधन काउंटर, सामग्री वितरण केंद्र, मानव चिकित्सा केंद्र के अंतर्गत अस्थायी बाढ़ राहत स्वास्थ्य शिविर, आईसीडीएस केंद्र, बाढ़ राहत पशु चिकित्सा शिविर, सामुदायिक रसोई केंद्र तथा अस्थायी आंगनबाड़ी केंद्र का…