एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर कार्रवाई ठीक नहीं: राजद
प्रकाशित तिथि: 28/04/26 00:00
India
पटना, 28 अप्रैल (वार्ता) बिहार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता एजाज अहमद ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर बुलडोजर कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुये मंगलवार को कहा कि सरकार का दायित्व लोगों को उजाड़ना नहीं, बल्कि उन्हें बसाना है। श्री अहमद ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, वहां आम लोगों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब, शोषित, वंचित, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के घर, दुकान और झोपड़ियां तोड़ी जा रही हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। राजद नेता ने कहा…