एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026

आरबीआई के बयान से पहले सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का

आरबीआई के बयान से पहले सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का

मुंबई, 07 अक्टूबर (वार्ता) मौद्रिक नीति पर रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बयान से पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूट गया।

सेंसेक्स 102.43 अंक की बढ़त के साथ 72,965.38 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 444.27 अंक (0.61 प्रतिशत) के नुकसान में 72,676.52 अंक पर रहा। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक के बाद आज बयान जारी होना है। इससे पहले बाजार में गिरावट देखी जा रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 85.65 अंक नीचे 22,690.45 अंक पर खुला।

खबर लिखे जाते समय यह 160.40 अंक यानी 0.70 प्रतिशत गिरकर 22,628.75 अंक पर था। वृहत बाजार में भी बिकवाली का जोर है। मीडिया सेक्टर को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में गिरावट है। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, धातु, एफएमसीजी, तेल एवं गैस, आईटी, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली ज्यादा हावी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और इटरनल को छोड़कर अन्य सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान में हैं। टाइटन का शेयर करीब चार प्रतिशत नीचे है। एशियन पेंट्स, बीईएल, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर फिलहाल एक से डेढ़ फीसदी के बीच गिरावट में हैं।

अजीत.अभय वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
207
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
शेयर बाजार खुला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/10/26 04:22
पिछला अपडेट
07/10/26 04:22
स्थान
India