एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 29, 2026

मोरक्को में एसपीजीसीएल की खनिज प्रसंस्करण इकाई में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) श्री प्रियंका जियो कॉमेक्स लिमिटेड (एसपीजीसीएल) ने मोरक्को में अपनी खनिज प्रसंस्करण इकाई में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। यह इकाई ग्रैविटी आधारित पृथक्करण प्रक्रिया के जरिये बैराइट की गुणवत्ता और ग्रेड में सुधार के लिए स्थापित की गई है। पूरी क्षमता पर यह इकाई सालाना करीब 72,000 टन कच्चे बैराइट का प्रसंस्करण कर सकेगी। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि यह इकाई शुरू होने से मोरक्को में उसके खनिज परिचालन में खनन और अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति के बीच एक महत्वपूर्ण प्रसंस्करण चरण जुड़ गया है। ग्रैविटी आधारित पृथक्करण के जरिये आपूर्ति श्रृंखला में आगे…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एसपीजीसीएल मोरक्को प्रसंस्करण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/09/26 10:54
पिछला अपडेट
29/09/26 10:54
स्थान
India