एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 21, 2026

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

मुंबई, 21 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़ गया।

सेंसेक्स 240 अंक की तेजी के साथ 74,535 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 443.25 अंक (0.60 फीसदी) की बढ़त में 738.21 अंक पर रहा। आईटी के अलावा अन्य सभी सेक्टरों में लिवाली को जोर रहा। विशेषकर एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी, स्वास्थ्य और ऑटो सेक्टरों में अधिक तेजी देखी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 16 अंक टूटकर 23,330 अंक पर खुला।

खबर लिखे जाते समय यह 47.95 अंक यानी 0.21 प्रतिशत ऊपर 23,394.35 अंक पर था। वृहत बाजार में मिलाजुला रुख रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर साढ़े तीन प्रतिशत से ज्यादा ऊपर है। एशियन पेंट्स, सन फार्मा और इंडिगो के शेयर भी दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए हैं।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनीलिवर, आईटीसी, एनटीपीसी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत की बढ़त में थे। इंफोसिस, अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और पावरग्रिड के शेयर फिलहाल लाल निशान में हैं।

अजीत सैनी वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
186
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
शेयर बाजार खुला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/09/26 04:20
पिछला अपडेट
21/09/26 04:20
स्थान
India