एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
यात्री वाहनों की बिक्री सितंबर में 21.8 प्रतिशत बढ़ी
प्रकाशित तिथि: 15/10/26 06:24
India
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू बाजारों में यात्री वाहनों की बिक्री में सितंबर 2026 में 21.8 प्रतिशत की तेजी रही और यह 4,54,574 इकाई पर पहुंच गई। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में दुपहिया की बिक्री भी 13.5 फीसदी बढ़कर 24,63,103 इकाई पर रही। इसमें सबसे बड़ा योगदान स्कूटरों का रहा। इनकी बिक्री 9,95,576 इकाई दर्ज की गई जो एक साल पहले के मुकाबले 34.1 प्रतिशत अधिक है। गत सितंबर में देश में कुल 14,12,010 मोटरसाइकिलें बिकीं। यह सितंबर 2025 की तुलना में 2.8 फीसदी की वृद्धि दिखाता है। मोपेड…