एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मानपुर में मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार
प्रकाशित तिथि: 15/04/26 00:00
India
मानपुर, 15 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में मानपुर जिले के अंबागढ़ चुकी पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो कर्मचारी, गाड़ी चालक और कबाड़ी सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसकी जानकारी आज पुलिस ने दी । आरोपियों के कब्जे से चोरी की 93 नग बैटरी और घटना में प्रयुक्त दो वाहन समेत कुल 11,21,000 रुपये का मशरुका बरामद किया गया है। पिछले कुछ दिनों से जिले के मानपुर, खड़गांव, औंधी और कोहका थाना क्षेत्रों में स्थित जियो…