एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों की 99 प्रतिशत बुआई पूरी, 13.14 लाख टन उर्वरक वितरित
प्रकाशित तिथि: 23/09/26 10:13
India
रायपुर, 23 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों की बुआई लगभग पूरी हो गई है। राज्य में निर्धारित 48.69 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के मुकाबले अब तक 48.44 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई की जा चुकी है जो लक्ष्य का करीब 99 प्रतिशत है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि चालू खरीफ मौसम में किसानों को अब तक 13.14 लाख मीट्रिक टन उर्वरक और 4.58 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किया जा चुका है। राज्य में धान, मक्का, कोदो, कुटकी, अरहर, मूंग, मूंगफली और रामतिल सहित विभिन्न फसलों की बुआई लगभग अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…