एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
यूसीसी का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया के तहत बिलासपुर में परामर्श बैठक का आयोजन
प्रकाशित तिथि: 28/10/26 15:09
India
बिलासपुर, 28 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया के तहत बुधवार को बिलासपुर में संभाग स्तरीय परामर्श बैठक आयोजित की गई। इसमें आठ जिलों के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण और लिव-इन रिलेशनशिप सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। देवकी नंदन दीक्षित सभागृह में आयोजित बैठक में राज्य सरकार द्वारा गठित समान नागरिक संहिता उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों ने विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। बैठक में समिति के सदस्य एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह और एम.के. राउत,…