एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
दुर्गा पूजा पर इतवारी-शालीमार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन : रायपुर-बिलासपुर सहित कई स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
प्रकाशित तिथि: 09/10/26 08:12
India
रायपुर, 09 अक्टूबर (वार्ता) दुर्गा पूजा के दौरान रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी और शालीमार के बीच विशेष ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 08861/08862 दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। इस व्यवस्था से छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ सहित विभिन्न स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे से आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08861 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल 15, 22 और 29 अक्टूबर को प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी।…