एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026

बागबाहरा नगरपालिका परिसर से सटे गार्डन में भालू, पांच घंटे बाद खेतों की ओर निकला

महासमुंद, 22 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा नगर में मंगलवार सुबह नगरपालिका परिसर से सटे गार्डन में एक भालू के पहुंचने से हड़कंप मच गया। करीब पांच घंटे तक भालू के क्षेत्र में मौजूद रहने के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल रहा। नगरपालिका कर्मचारियों ने आज सुबह गार्डन में भालू को देखा और इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद नगरपालिका प्रशासन ने वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों को सतर्क करते हुए भालू से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ भालू बागबाहर नगरपालिका
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/09/26 13:06
पिछला अपडेट
22/09/26 13:06
स्थान
India