एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
दुर्ग-दल्लीराजहरा सेक्शन में प्लेटफॉर्म विस्तार और नए प्लेटफॉर्म निर्माण को मंजूरी
प्रकाशित तिथि: 28/03/26 00:00
India
रायपुर, 28 मार्च (वार्ता) यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा दुर्ग-दल्लीराजहरा सेक्शन में प्लेटफॉर्म विस्तार एवं नए प्लेटफॉर्म निर्माण के महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के तहत सेक्शन के 08 स्टेशनों-मरौदा, पउवारा, रिसामा, गुंडरदेही, सिकोसा, लाटाबोर, भैंसबोर्ड और सलाईटोला-के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाई जाएगी, जिससे 12 कोच वाली मेमू ट्रेनों का ठहराव संभव हो सकेगा। इस कार्य पर लगभग 10.78 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा, यात्री ट्रेनों की परिचालन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बालोद,…