एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
छत्तीसगढ के जीपीएम में 25 वर्षों में सिंचाई क्षमता छह गुना बढ़कर हुई 25,936 हेक्टेयर
प्रकाशित तिथि: 17/09/26 11:39
India
रायपुर, 17 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में पिछले 25 वर्षों के दौरान सिंचाई क्षमता में छह गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य गठन के समय जिले में 4,458 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की क्षमता थी, जो वर्ष 2026 में बढ़कर 25,936 हेक्टेयर हो गई है। जल संसाधन विभाग से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार एक नवंबर 2000 से पहले जिले में कुल 28 जल संसाधन परियोजनाएं निर्मित थीं। इनमें 17 जलाशय, चार व्यपवर्तन योजनाएं, दो स्टॉप डेम और पांच एनीकट शामिल थे। इन परियोजनाओं से 4,458 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध…