एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026

डॉ. यादव ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

भोपाल, 22 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं है।
डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह उपलब्धि देश की सभी बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।

हरपाल
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
83
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मध्यप्रदेश यादव एशियन गेम्स क्रिकेट टीम बधाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/09/26 11:05
पिछला अपडेट
22/09/26 11:05
स्थान
India