एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
समर्थन मूल्य पर धान और मोटा अनाज बेचने 8,121 किसानों ने कराया पंजीयन
प्रकाशित तिथि: 14/10/26 13:16
India
बैतूल, 14 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान और मोटे अनाज की बिक्री के लिए 8,121 किसानों ने पंजीयन कराया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार पंजीयन प्रक्रिया 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक संचालित की गई। पंजीकृत किसानों का कुल रकबा 15,124 हेक्टेयर दर्ज किया गया है। किसानों ने एमपी किसान ऐप, ई-उपार्जन मोबाइल ऐप, कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर और प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्थाओं के माध्यम से पंजीयन कराया। इसमें एग्रीस्टैक में दर्ज खसरों को आधार बनाया गया है। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार,…