एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मुक्तिधाम परिसर में सांसद और अधिकारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
प्रकाशित तिथि: 17/09/26 09:42
India
भिण्ड, 17 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड में सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार सुबह धर्मपुरी मुक्तिधाम परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सांसद संध्या राय ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के साथ परिसर में सफाई की। इस दौरान जमा कचरा और अपशिष्ट हटाकर विभिन्न हिस्सों की सफाई की गई। अभियान में सांसद संध्या राय के साथ कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा, जिला पंचायत सीईओ वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर, नगर पालिका सीएमओ सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने मुक्तिधाम परिसर के अलग-अलग हिस्सों में सफाई कर कचरा एकत्र किया और परिसर को व्यवस्थित किया।…