एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 19, 2026

कान्हाकुंज फोरलेन मार्ग का लोकार्पण, कोलार की पांच लाख आबादी को मिलेगी राहत

भोपाल, 19 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मुखर्जी नगर कोलार में महानवमी के अवसर पर सोमवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्ट्रीट लाइट और डिवाइडर सहित कान्हाकुंज मार्ग पर नवनिर्मित फोरलेन सीसी सड़क का लोकार्पण किया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिक्सलेन से कान्हाकुंज तक बना यह मार्ग क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी के आवागमन को सुगम बनाने में मदद करेगा। बंजारी चौराहे से कान्हाकुंज की ओर जाने वाले इस मार्ग के आसपास मुखर्जी स्टेडियम, ई-लाइब्रेरी, श्री रामलीला मैदान, सब्जी मंडी और एक दर्जन से अधिक कॉलोनियां स्थित हैं। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. भोपाल कोलार कान्हाकुंज फोरलेन लोकार्पण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/10/26 15:18
पिछला अपडेट
19/10/26 15:18
स्थान
India