एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली सहित पलटा, युवक की मौत

मैहर, 16 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में मैहर जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र में खरवाही पुल के निकट मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली सहित पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार खाद लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। ट्रैक्टर में दो लोग सवार थे। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां रमेश दहायत (18) की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. मैहर ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटना युवक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/09/26 07:28
पिछला अपडेट
16/09/26 07:28
स्थान
India