एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पन्ना कलेक्टर ने एक करोड़ 62 लाख 50 हजार रूपए की विस्थापन पैकेज राशि स्वीकृत की
प्रकाशित तिथि: 25/09/26 14:52
India
पन्ना, 25 सितंबर (वार्ता) मध्य प्रदेश में पन्ना जिला कलेक्टर उषा परमार ने केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना अंतर्गत पन्ना तहसील के ग्राम कोनी के 13 परिवारों से प्राप्त सहमति उपरांत प्रत्येक परिवार को 12 लाख 50 हजार रूपए के मान से एकमुश्त विस्थापन पैकेज की कुल एक करोड़ 62 लाख 50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है। इनमें शिवराज गौड़, सिब्बू आदिवासी, हरी चरण, पिरूवा, संतोष, प्रेम लाल, भरत आदिवासी, रामू गौड़, प्रेमदास, राकेश, लक्ष्मण प्रसाद आदिवासी, एसाख खान एवं मेघ सिंह शामिल हैं। विदित हो कि छतरपुर पन्ना जिले के तहत केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना अंतर्गत दौधन बांध…